तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
तिलौथू प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख कपिल कुमार के प्रयास से विकास कार्यों को नई गति मिली है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की अनुशंसित योजना के तहत सोलर हाईमास्ट लाइट एवं ओपन जिम निर्माण के लिए विभिन्न स्थानों का चयन किया गया।इस योजना के अंतर्गत इंद्रपुरी बाजार के पास, निमियाडीह चौक, सेवही मोड़ तथा भदोखरा पंचायत में उपयुक्त स्थानों का निरीक्षण कर अंतिम रूप दिया गया। इंद्रपुरी बाजार क्षेत्र में पूर्व उपप्रमुख आमरेन्द्र तिवारी की उपस्थिति में स्थल चयन किया गया। वहीं सेवही मोड़ पर मुखिया श्री विजय शंकर उपाध्याय के साथ स्थान का निरीक्षण किया गया। भदोखरा पंचायत में मुखिया बिट्टू दुबे जी के साथ स्थल का चयन कर योजना को आगे बढ़ाया गया।कपिल कुमार ने बताया कि सोलर हाईमास्ट लाइट लगने से बाजार एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित होगी, जिससे लोगों को सुरक्षा और सुविधा मिलेगी। साथ ही ओपन जिम के निर्माण से युवाओं एवं आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने और नियमित व्यायाम की सुविधा प्राप्त होगी।उन्होंने कहा कि यह योजना क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए सांसद उपेंद्र कुशवाहा एवं जिला अध्यक्ष कपिल कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। यह जानकारी विधायक प्रतिनिधि कृष्ण कुमार, तिलौथू द्वारा दी गई।



