तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
तिलौथू प्रखंड अवस्थित तिलौथू पूर्वी निवासी पत्रकार व समाजसेवी स्व केवल कुमार की पुण्यतिथि 29 अप्रैल को भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ मनाई गई।समाजसेवा, पत्रकारिता और व्यवसाय के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाने वाले थे केवल कुमार। इस अवसर पर तिलौथू के स्वर्णकार गली में संध्या 04 बजे से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया , जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, व्यापारी एवं आम नागरिक शामिल हुए।स्व केवल कुमार को गरीबों का मसीहा माना जाता था। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता कर एक अलग पहचान बनाई थी। उनकी सादगी, सेवा भाव, संघर्षशील व्यक्तित्व और कर्तव्यनिष्ठा आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।श्रद्धांजलि सभा के आयोजक सत्यनंद कुमार ने बताया कि केवल कुमार का जीवन समाज के लिए समर्पित रहा। वे हमेशा गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे रहते थे। उनकी स्मृतियों को संजोए रखने और नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा देने के उद्देश्य से इस सभा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वर्गीय केवल कुमार को श्रद्धासुमन अर्पित करें। आयोजकों ने कहा कि उनकी पुण्य स्मृति को कोटि-कोटि नमन करते हुए समाज उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा।



