प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
दरभंगा के डीआईजी स्वप्ना गौतम मंगलवार को समस्तीपुर पहुंचकर जिला पुलिस के कामकाज की समीक्षा की। इस समीक्षा के दौरान डीआईजी ने एसपी के साथ महत्वपूर्ण बैठक की तथा एसडीपीओ कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी ने आपराधिक घटनाओं के साथ ही संपत्ति को लेकर होने जमीनी विवाद को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया, ताकि जमीनी विवाद के मामले में कमी आए। ऐसे मामलों में पुलिस पदाधिकारी को चौकस रहने को कहा गया है।सदर अनुमंडल क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं की समीक्षा के बाद उन्होंने कहा कि शहर के मोहनपुर रोड रिलायंस ज्वेलर्स में लूट के मामले में पुलिस की टीम लगातार काम कर रही है। रिकॉर्ड की समीक्षा की गई है इस मामले में जो अपराधी चिह्नित हुए हैं और फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना की लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है। इस समीक्षा के दौरान डीआईजी ने सभी थानों में प्रॉपर रूप से पेट्रोलिंग और चेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने गंभीर मामलों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई कर निष्पादन करने का निर्देश दिया।आज दिनांक-11.02.2025 को पुलिस उप-महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र, दरभंगा, द्वारा सदर -1 समस्तीपुर में वार्षिक लंबित कांडों, की समीक्षा की गई। तथा समीक्षा के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया!आपको बता दें कि बीते वर्ष शहर के मोहनपुर रोड से रिलायंस ज्वेलर्स शोरूम से करीब 10 करोड़ की लूट हुई थी। इसके अलावा हाल ही में अनिल ज्वेलर्स से भी करीब ढाई करोड़ रुपये के आभूषण की लूट हुई थी। इन सभी मामलों में संलिप्त सभी अपराधियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है।



