प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के वासुदेवपुर कुशवाहा चौक के समीप चार पहिया वाहन व बाइक की टक्कर में बासुदेवपुर के पूर्व उप मुखिया रामवृक्ष महतो सह रेलवे अवकाश प्राप्त कर्मी दुर्घटनाग्रस्त हो गए ।जख्मी उप मुखिया का स्थानीय लोगों के सहयोग से ईलाज हेतु समस्तीपुर में भर्ती कराया गया ।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंचकर ठोकर मारने वाली कार को जप्त कर थाना ले आयी। वहीं चालक भागने में सफल रहे। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जख्मी के परिजन द्वारा आवेदन मिलने पर आगे कार्रवाई की जाने की बात बताई।



