बिहार में शराब बंदी कानून लागू, लेकिन चेनारी थाना अंतर्गत गुप्ताधाम में शराब सहजता से उपलब्ध
सासाराम रोहतास/ Etv News 24
चेनारी। बिहार राज्य के रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम से 65 किलोमीटर दूर चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैमूर पहाड़ियों के मनमोहक वादियों में स्थित प्रसिद्ध गुप्ताधाम का नाम सर्व विदित है ये बात हम नहीं पूर्व जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह नहीं कही थी। गुप्ताधाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले में लाखों श्रद्धालु पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए आते है। इस मेले की तैयारियों को लेकर बहुत पहले से जिला प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तैयारी कर चुकी है। लेकिन आज गुरू पूर्णिमा के दिन गुप्ताधाम में एक शराबी द्वारा शराब सेवन कर खुद हो हल्ला हंगामा एवं तांडव किया गया। यहां तक कि शराबी द्वारा वन विभाग के कर्मी से धक्का मुक्की भी किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार के दिन समय लगभग 2:00 बजे की है इससे गुप्ताधाम परिसर में कुछ समय के लिए आफरा तफरी का महौल बन गया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पूरे राज्य में शराब बंदी कानून लागू है और पुलिस प्रशासन का दावा है कि इस कानून का पालन कड़ाई से किया जा रहा है तो राज्य के सबसे प्रसिद्ध एवं पवित्र गुप्ताधाम परिसर में शराब पीकर कैसे पहुंच सकता है अगर कोई नशे के हालत में पाया जाता है तो इसे साफ जगजाहिर होता है कि गुप्ताधाम में शराब खुलेआम बिक रहा है और शराबियों को सुलभता से शराब उपलब्ध हो रहा है तो इस स्थिति में चेनारी थाना, उगहनी ओपी, वन, विभाग एवं स्थानीय प्रशासन की तैयारी कैसी है सुरक्षा का बंदोबस्त कैसा है। मेले में कहीं शराबियों के चलते विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था में खलल उत्पन्न न हो जाए। इस लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन को अवैध शराब बिक्री, भंडारण, परिवहन, शराब सेवन, शराब कारोबारी एवं शराब माफियाओं के विरुद्ध बड़े पैमाने पर विशेष सर्च अभियान शुरू करने की जरूरत है।




