सासाराम रोहतास/ Etv News 24
बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में आम अभ्यर्थियों के लिए अधिनायक/अनुदेशक पद हेतु आयोजित परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला पदाधिकारी, रोहतास दीपक कुमार मिश्र ने रोहतास महिला कॉलेज, सासाराम स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था एवं अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता बरतने तथा निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।




