सासाराम कार्यालय Etv News 24
सासाराम(रोहतास) : नगर निगम सासाराम में वार्ड संख्या 23 में सदर अस्पताल के पुराना गेट के पास गुमटी रखकर अतिक्रमण किये जाने की शिकायत मोहल्लावासियों ने नगर आयुक्त से करते हुए उसे मुक्त कराने की मांग की है। मोहल्लावासी राजकुमार सहित कई लोगों द्वारा संयुक्त हस्ताक्षर से दिये गए आवेदन में कहा गया है कि नगर परिषद पुराना सदर अस्पताल के गेट के सामने जो हम सभी दुकानदार के आने जाने, छोटी वाहन आने जाने का रास्ता है। वहां गुमटी रखकर जाम कर दिया गया है। लोगों ने नगर आयुक्त से तत्काल उस गुमटी को हटवाने की मांग की है।



