डेहरी ऑन-सोन, रोहतास/Etv News 24
प्रखंड क्षेत्र के मौडिहां गांव में बंदी अधिकार के संयोजक संतोष उपाध्याय की माता स्वर्गीय कृष्णा देवी के स्वर्गवास के उपरांत श्रद्धांजलि सभा, भजन-कीर्तन एवं भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवगंज कुटिया मंदिर के महंत मनोहर बाबा ने कहा कि यह शरीर मिट्टी से बना है और एक दिन मिट्टी में मिल जाएगा, लेकिन आत्मा अमर है। आत्मा की शांति और तृप्ति के लिए भजन-कीर्तन सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने कहा कि शरीर का खुराक भोजन है, जबकि आत्मा का खुराक भजन-कीर्तन है। मृत्यु के बाद आयोजित भंडारे में लोग समाज, परिवार और मित्रों के लिए भोजन की व्यवस्था करते हैं, लेकिन दिवंगत आत्मा की वास्तविक तृप्ति हरि-भजन से ही होती है।जदयू नेता एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. निर्मल कुशवाहा ने स्वर्गीय कृष्णा देवी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनकी स्वयं भी भजन-कीर्तन में गहरी आस्था है। सूक्ष्म आत्मा की शांति और तृप्ति के लिए भजन-कीर्तन का विशेष आध्यात्मिक महत्व होता है।भजन-कीर्तन कार्यक्रम में गायक अवधेश बढ़क सिंह ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। ढोलक पर नरेश चौधरी तथा बेंजू वादन में सुनील, कईल मिस्त्री, गंगा, नन्हकू, अमित कुमार पंचासी और राम नारायण सहित अन्य कलाकारों ने संगत कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।आगत अतिथियों को डॉ. निर्मल कुशवाहा तथा उनके पुत्र संतोष उपाध्याय, अरुण उपाध्याय, राजीव उपाध्याय, नवीन उपाध्याय एवं मुखिया ददन पासवान ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता उमाशंकर पांडेय उर्फ मुटुर पांडेय, ददन पांडेय, जिला परिषद सदस्य अजय कुशवाहा, उपमुखिया ललन उपाध्याय, कथावाचक शास्त्री जी सहित विभिन्न दलों के नेता, अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



