सासाराम रोहतास/ Etv News 24
देश में बढ़ती विकृत जिहादी मानसिकता, अवैध कब्जों एवं सुनियोजित षडयंत्रों के विरोध कठोर कार्रवाई हेतु आज बजरंगदल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला।इस कार्यक्रम का संचालन नगर संयोजक शानू तिवारी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के धर्म प्रसार के प्रांत संत प्रमुख स्वामी रंजीतानंद जी महाराज के आशीर्वचन से किया गया ।यह आक्रोश मार्च शिवघाट मंदिर से निकलकर , रौजा रोड होते हुए , काली स्थान के रास्ते पोस्ट ऑफिस चौराहा पर आकर जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में आय दिन लव जिहाद जैसे षडयंत्र, हिंदू कन्याओं का शारीरिक शोषण , अल फलाह यूनिवर्सिटी – आतंकी कनेक्शन, अवैध लैंड जिहाद , अपवित्र खान पान , हिंदू परिवारों का उत्पीड़न जैसे राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों को चिन्हित कर उनके विरोध त्वरित एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की । साथ ही साथ बजरंगदल के जिला संयोजक चंदन गुप्ता ने कहा कि सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर हुए सभी अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए । वही रोहतास जिला के जिला सुरक्षा प्रमुख गोलू दुबे ने कहा कि जब जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे कृत्यों को रोकने हेतु कठोर केंद्रीय कानून लागू किया जाए । जनजातीय क्षेत्रों में हो रहे शोषण को रोकने हेतु विशेष तंत्र विकसित किया जाए ।



