प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर दो दिनों से लगातार हो रही वर्षा से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। खासकर पशुपालक किसानों का चारा लाने से भी कतरा रहे हैं।चौक चौराहा से लेकर गांव घरों तक के लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त। प्लस टू उच्च विद्यालय कल्याणपुर गर्ल हाई स्कूल कल्याणपुर जाने वाली छात्राओं को चौक पर जल जमाव होने से रोज छोटील को रही है। वहीं दूसरी ओर कल्याणपुर चौक से फुलहारा ठाकुरबारी से लेकर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर के घर तक ग्रामीण सड़क नदियों में तब्दील लग रही है। किशोर को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुहारा आने जाने में काफी कठिनाई हो रही है। छोटे-छोटे छात्र छोटील हो रहे हैं।वहीं दूसरी ओर कल्याणपुर चौक गोलंबर के नजदीक से लेकर लदौरा जाने वाली सड़क पर भारी जल जमाव। वाहन सहित आवाजही करने वाले लोगों को परेशानी साइकिल से विद्यालय जाने वाली छात्राओं को अक्सर चोटिल होना जारी है। भाजपा सहित कई दलों के नेता ने स्थानीय प्रशासन जिला पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अबविलंब जल जमाव से दोनों स्थल को मुक्त करने की गुहार लगाई। भाजपा जिला उत्तरी प्रवक्ता कृष्ण गोपाल शर्मा उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह मंत्री संगम कुमार राजद नेता उमा राय कर्म जोगीराम श्रेष्ठ दिवाकर जदयू रामदेव महतो देवन साह सांसद प्रतिनिधि केसरी कुमार मेहता का कहना है कि मनरेगा के द्वारा जल जमाव से लेकर चौड़ी वाले खेतों में मोटे पाइप के द्वारा जल निकासी कराई जा सकती है।



