सासाराम रोहतास/Etv News 24
राज्य दर्शन कार्यक्रम के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2024 बैच के 12 प्रशिक्षु अधिकारियों के दल द्वारा आज कृषि विभाग अंतर्गत बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड, कुदरा स्थित बीज प्रसंस्करण इकाई का शैक्षणिक भ्रमण किया गया।भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को बिहार राज्य बीज निगम की स्थापना, उद्देश्यों एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बीज के रख-रखाव, प्रसंस्करण की आधुनिक तकनीकों तथा बीज उत्पादन एवं विपणन से संबंधित प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया गया।अधिकारियों को विशेष रूप से आधुनिक बीज प्रसंस्करण तकनीक, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली एवं किसानों तक गुणवत्तापूर्ण बीज पहुंचाने की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे उन्हें कृषि क्षेत्र की जमीनी हकीकत एवं प्रशासनिक भूमिका की बेहतर समझ विकसित हो सके।



