तिलौथू /रोहतास/Etv News 24/हैदर अली
रोहतास जिले के इंद्रपुरी फीटर क्षेत्र में बीती रात अचानक बिजली काटे जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि इंद्रपुरी फीटर की बिजली आधी रात को बंद कर बराज क्षेत्र में सप्लाई दी जा रही है, जिसके कारण इंद्रपुरी इलाके के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो रहे हैं,ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय अचानक बिजली गुल हो जाने से लोगों की नींद खराब हो रही है और गर्मी के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग बिना किसी पूर्व सूचना के सप्लाई बंद कर देता है, जिससे आमजन परेशान हैं,स्थानीय नागरिकों ने बताया कि लगातार इस तरह की कटौती से घरेलू कार्यों के साथ-साथ पानी की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। कई घरों में मोटर नहीं चल पाने से पानी भरने में दिक्कत हो रही है। वहीं छात्रों को भी पढ़ाई में परेशानी हो रही है,क्षेत्र के लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि इंद्रपुरी फीटर की नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और यदि किसी कारणवश कटौती करनी हो तो पहले सूचना दी जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे,फिलहाल बिजली विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।



