प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के समीप बखरी जाने वाली रोड के किनारे एक नशेड़ी सड़क पर आवाज जारी करने वाली टेंपो का शीशा तोड़ा, टेंपो वाले ने 112 की टीम को सूचना देते हुए अपने गंतव्य स्थान पर चली गई। घटना स्थल पर जब 112 की टीम पहुंची तो पुलिस के साथ नशेड़ी युवक मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने उसे दबोच कर थाना लाई। जहां उसकी पहचान बखरी गांव के धीरज मिश्रा के रूप में की गई। अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि युवक नशे की हालात में था, मेडिकल जांच कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।



