अज्ञात वाहन की टक्कर से दो महिलाओं समेत तीन घायल
जिला अस्पताल रेफर घायल पुरुष की मौत की सूचना, पुलिस जुटी जांच में
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश
लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के भदैंया स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने विपरीत दिशा से आकर ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भदैंया पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।वहीं, हादसे में घायल पुरुष की मौत होने की सूचना भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने के साथ ही घायलों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
वही दुर्घटना में मृतक की पहचान फातिमा पत्नी असलम उम्र 75 वर्ष निवासी ग्राम भदैया थाना लम्भुआ के रूप में हुई वहीं गंभीर रूप से घायल नीलम पत्नी प्रदीप कुमार उम्र 36 वर्ष एवं आशीष सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम भदैया थाना लम्भुआ के रूप में हुई।




