नई दिल्ली/Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
नई दिल्ली चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों के बाद भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी जिन रिपोर्टों और तथ्यों का हवाला दे रहे हैं, उनका आधार और स्रोत स्पष्ट होना चाहिए।
त्रिवेदी ने राहुल गांधी के एंटी-इन्कंबेंसी से जुड़े दावों पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का पर्याप्त ज्ञान नहीं है और कांग्रेस के विभिन्न राज्यों में लंबे समय तक सत्ता से बाहर रहने के राजनीतिक इतिहास का भी उल्लेख किया।
भाजपा नेता ने यह भी दावा किया कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ने, सीसीटीवी और अन्य व्यवस्थाओं के मजबूत होने के बाद कांग्रेस के लिए सत्ता में वापसी की परिस्थितियां बदली हैं।




