सासारान (रोहतास) Etv News 24
सासाराम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ जवान सुखारी राम, निवासी रोहतास, एसबीआई मेन ब्रांच सासाराम से 5 लाख रुपये निकालकर ई-रिक्शा से अपने ठिकाने लौट रहे थे।बताया गया कि जवान छुट्टी पर घर आए हुए थे और जमीन रजिस्ट्री के लिए बैंक से रुपये निकाले थे। बैंक से पैसे निकालने के बाद उन्होंने रकम को हरे रंग के प्लास्टिक बैग में रखा था।घटना करीब शाम 4:26 बजे की है, जब वे चंद्रवंशी नगर के पास ई-रिक्शा से उतरे। इसी दौरान काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश पहुंचे और झपट्टा मारकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। विरोध करने पर बदमाश तेज रफ्तार से फरार हो गए।पीड़ित ने बताया कि दोनों अपराधियों की उम्र लगभग 23 से 27 वर्ष के बीच थी। एक बदमाश ने लाल रंग का गमछा और काले कपड़े पहन रखे थे, जबकि दूसरे ने सफेद कपड़ा से चेहरा ढका हुआ था। बैग में नकदी के साथ चेक बुक और पासबुक भी मौजूद था।घटना के बाद पीड़ित ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



