सासाराम/रोहतास/Etv News 24
सासाराम के धौडॉड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लेरूआ ओवरब्रिज पर आज हुए दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहिता रिंकी देवी की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति राजू चौधरी बाल-बाल बच गए।जानकारी के अनुसार रिंकी देवी अपने पति के साथ सासाराम के लखनुसराय स्थित मौसी के घर से अपने गांव धमनी गोला, बारून (औरंगाबाद) लौट रही थीं। इसी दौरान नेरूआ ओवरब्रिज के पास हादसा हो गया।घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने NH-19 जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने और यातायात बहाल कराने में जुट गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



