करगहर रोहतास /Etv News 24
कोचस स्थित राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 319 में धर्मावती नदी पुल के समीप शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने गोलगप्पा ठेला व दुकानदार को रौंद दिया । इस घटना में ठेला के परखच्चे उड़ गए तथा दुकानदार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे सीएचसी में भर्ती किया गया । जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोचस निवासी श्याम लाल अपने गोलगप्पे का ठेला स्थानीय बाल विकास विद्यालय की ओर से महात्मा गांधी चौक की ओर लेकर आ रहा था । इस बीच पीछे से तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी । इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया । चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर तुषार कुमार ने बताया कि दुकानदार की कमर व सिर में गंभीर चोटें आई है। जिसे देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया है।



