तिलौथू रोहतास/Etv News 24
तिलौथू प्रखंड अवस्थित तिलौथू जगदेव चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 119 पर बना नाला दोनों ओर से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। व्यस्त मार्ग होने के कारण यहां किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ ही समय पहले नाले की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता ठीक नहीं होने के कारण फिर से स्थिति खराब हो गई है। इससे मरम्मत कार्य पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में एक स्थानीय भाजपा नेता भी इस टूटे नाले के कारण हादसे से बाल-बाल बच गए। इसके बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि मरम्मत के नाम पर केवल लीपापोती की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द ठोस और मजबूत निर्माण कराने की मांग की है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। इसके पहले भी जब यह नला टूटा था एक बड़ी 16 चक्का गाड़ी इसमें फंस गई थी।उसके बावजूद महीना दिन यह टूटा रहा और गाड़ियां भीड़ भाड़ लोग आते जाते रहे।किसी तरह मरम्मत हुआ।और फिर कई दिनों से टूटा पड़ा हुआ है।लेकिन किसकी जिम्मेवारी है।इसकी बनाना प्रशासन को ध्यान देना चाहिएताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके।



