प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत झहुरी गांव के काली मंदिर में अष्टजाम महायज्ञ प्रारम्भ हुआ। इस अवसर पर 108 कन्या कुमारी द्वारा कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शंकर ठाकुर ने किया। आचार्य गुड्डू झा के द्वारा किए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा का शुभारंभ भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष व 20 सूत्री उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा के द्वारा की गई।उक्त अवसर पर जिला महामंत्री कौशल कुमार पांडेय, किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष विशुनदेव कुशवाहा, कल्याणपुर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनिल साह, भाजपा नेता महेश चौरसिया, मंदिर प्रबन्धन कमिटी सदस्य मुकेश कुमार, राकेश कापर, अमरजीत कापर, दौलत सहनी, अशोक राय, मनोज ठाकुर, शिव शंकर ठाकुर, अखिलेश ठाकुर, जय शंकर सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।



