तिलौथू रोहतास/Etv News 24/हैदर अली
सर्वजन कल्याण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 101 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज के तहत विधिवत सम्पन्न कराया गया।सामूहिक विवाह तिलौथू 2026 का उद्घाटन करते दो कुशवाहा धुरंधर बेटे ओम प्रकाश कुशवाहा समस्तीपुर एवं योगेन्द्र कुशवाहा तिलौथू,साथ ही सुनीता कुशवाहा,राज कुमार मोहित सिन्हा,सभी ने फीता काट कर मंच का शुभारंभ किया।इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और हजारों की संख्या में लोग इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने।

संस्थान द्वारा सभी नवविवाहित जोड़ों को विवाह उपरांत आवश्यक उपहार प्रदान किए गए। साथ ही दूल्हा-दुल्हन के माता-पिता को वस्त्र एवं शगुन देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।संस्थान के अध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा ने कहा कि “दहेज प्रथा” समाज के लिए एक अभिशाप है। इसे समाप्त करने के उद्देश्य से संस्था प्रत्येक वर्ष 101 बेटियों का निःशुल्क विवाह कराती है। अगले वर्ष 2027 में बाबूगंज खेल मैदान में “121” बेटियों की शादी कराई जाएगी।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलती है।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डेहरी विधायक सोनू सिंह, पूर्व विधायक शिवपूजन मेहता, विधायक प्रत्याशी सत्येंद्र साहू, समाजसेवी मोहित सिन्हा, अनुराग सिन्हा, ओम प्रकाश ब्याहुत, प्राचार्य विकास कुमार एवं मथुरा सिंह, सहित कई गणमान्य लोग एवं कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत में प्रखंड क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजकुमार, अनिल यादव,शिक्षक विजय कुमार, सुखदेव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन को भव्य बनाने के लिए बारातियों एवं मेहमानों के मनोरंजन हेतु रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। भोजपुरी गायिका तान्या मौआर,ॐ प्रकाश बोल्डर,समेत अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बना दिया।इस ऐतिहासिक सामूहिक विवाह समारोह ने न केवल सामाजिक एकता को सुदृढ़ किया, बल्कि दहेज मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ।इस 101 बेटियों के सामूहिक विवाह में सभी की अपनी-अपनी महत्वपूर्ण भूमिका रही, लेकिन स्काउट-गाइड के बच्चों का उत्साह और समर्पण अलग ही नजर आया। पूरी रात ये पुलिस बल की तरह तैनात रहे और सभी को सहयोग व सही मार्गदर्शन देते रहे। कुछ बच्चे तो मात्र कक्षा 06 के थे, बिल्कुल छोटे-छोटे, जिन्हें सहभागिता प्रमाणपत्र देकर आमंत्रित किया गया था ताकि उनके प्रशिक्षण का भी अभ्यास हो सके। इन बच्चों ने पूरी रात जागकर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई, और यह पूरा कार्य अरविंद सर के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संचालित किया गया।इन सभी बच्चों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर योगेंद्र कुशवाहा के द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर समाजसेवी सुनीता कुशवाहा, उप मेयर सत्यवंती देवी,उर्मिला देवी,चंदेश्वर सिंह, बलकेश्वर सिंह, रूपेश कुमार,अमन वर्मा, लाल बाबू कुशवाहा, सुभाष कुशवाहा,सुमेर सिंह, धीरेंद्र यादव, अविनाश यादव,श्रीनिवास, राजेश्वर सिंह, शेखर कुशवाहा, समेत कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।



