तिलौथू रोहतास/ Etv News 24/हैदर अली
श्रीराम सेवक समिति पटनवाँ (कला), इंद्रपुरी के तत्वावधान में आगामी 9 मई से दो दिवसीय भव्य हनुमान महोत्सव एवं श्री रामचरितमानस सह अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्र की सुख, समृद्धि और शांति के निमित्त आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।इस दो दिवसीय आयोजन को निम्नलिखित चरणों में संपन्न किया जाएगा:
प्रथम दिवस (9मई): प्रातः7 बजे पूजा अर्चना के साथ यज्ञ का शुभारंभ होगा। इसके पश्चात
प्रातः 8 बजे से अखंड हरिकिर्तन और श्री रामचरितमानस पाठ। द्वितीय दिवस (10 मई): प्रातः 11:30 बजे पूर्णाहुति और विशाल भण्डारा।
संध्या 7 बजे से भव्य जागरण।विद्वान आचार्य: बृजेश तिवारी बरजा मठ सहयोगी अनिल पांडेय जी एवं नीरज उपाध्याय के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियाँ। सुप्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा श्री हनुमान जी के भजनों की प्रस्तुति। प्रभु श्री राम और भक्त शिरोमणि हनुमान जी की जीवंत झांकियां। समिति के अध्यक्ष विजय सिंह उर्फ भोला सिंह ने बताया, “इस महोत्सव का उद्देश्य न केवल आध्यात्मिक चेतना जागृत करना है, बल्कि समाज में एकता और सेवा भाव को बढ़ावा देना है। हनुमान जी शक्ति और भक्ति के प्रतीक हैं, और यह महोत्सव उन्हीं को समर्पित है।”
समिति के अध्यक्ष विजय सिंह ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर यज्ञ की दिव्य ऊर्जा का लाभ उठाएं और पुण्य के भागी बनें।



