करगहर रोहतास/मैनुद्दीन आलम/Etv News 24
थाना क्षेत्र के अगरेर बाजार में शुक्रवार को टेंपो पर लोडेड करकट नीचे गिरने से एक युवक इसकी चपेट में आ गया । जिससे उसकी गर्दन कट गई । जख्मी युवक को तत्काल सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती किया गया । जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया । अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया ।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बालापुर निवासी राम आशीष शर्मा का 20 वर्षीय पुत्र अभय कुमार शर्मा समीप के बाजार अगरेर में करकट की खरीदारी कर टेंपो पर लोड कर दिया । इस बीच टेंपो चालक टेंपो के छत पर करकट को रस्सियों से बांध रहा था । नीचे खड़ा अभय कुमार शर्मा अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था । इस बीच अचानक करकट सरक कर पीछे की तरफ खड़ा अभय के गर्दन पर जा गिरा । जिससे उसकी गर्दन आधा से ज्यादा कट गई और खून का फव्वारा निकलने लगा । आसपास खड़े लोगों ने गमछा से तत्काल बांधकर उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया । ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई ।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है। पुलिस लोडेड टेंपो की तलाश कर रही है ।



