डेहरी ओन सोन रोहतास/Etv News 24
आरा के गड़हनी ग्राम दुलारपुर में बोधिसत्व तथागत गौतम बुद्ध एवं भारत के संविधान के शिल्पकार भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ ए. के. अंबेडकर (पूर्व पुलिस महानिदेशक, बिहार) एवं आरा के सांसद सुदामा प्रसाद के संयुक्त कर कमलों द्वारा किया गया।इस अवसर पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों एवं गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया और महान विभूतियों को श्रद्धा अर्पित की।कार्यक्रम के दौरान सम सोसायटी ऑफ इंडिया के संस्थापक गिरिजा धारी पासवान को गौतम बुद्ध के मोमेंटम, पंचशील एवं नीले अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान ही देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है।गिरिजा धारी पासवान ने कहा,“बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के लिखे संविधान से ही देश और सरकार चलती है। उनके विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हैं। हमें उनके आदर्शों पर चलकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए।”कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गौतम बुद्ध और बाबा साहेब अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।



