सासाराम(रोहतास) Etv News 24
विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर, सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सप्लाई लाइन को सुदृढ़ करने का कार्य लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में आज (15 अप्रैल) को गौरक्षणी 11 केवी फीडर अंतर्गत एलटी (लो टेंशन) लाइन का रीकंडक्टोरिंग एवं आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा।सहायक विद्युत अभियंता (शहरी) रंजन कुमार ने बताया कि यह कार्य सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान गौरक्षणी 11 केवी फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।



