कैमूर/बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
कैमूर में एक लड़की शौच के लिए घर से बाहर निकली तो उसके साथ मनचलों ने छेड़खानी की।भभुआ थाना क्षेत्र के गोबरछ गांव में एक लड़की के साथ छेड़खानी की गयी। जिसके विरोध में परिजनों और आरोपी पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गयी। लाठी डंडा और गंडासा से हुई मारपीट में दोनों पक्ष से कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद तीन लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।घायलों में एक पक्ष के जितेंद्र राम का 20 वर्षीय पुत्र शिव कुमार, स्वर्गीय रामवृक्ष राम का 48 वर्षीय पुत्र जितेंद्र, जय राम का 22 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार जगदीश राम का 28 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश रवि और स्वर्गीय रामबृक्ष का 67 वर्षीय पुत्र जगदीश राम बताये जा रहे हैं। वहीं दूसरे पक्ष से बुचुन राम का 35 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार शिव जतन राम का 65 वर्षीय शिव पुत्र बुचून राम और भीम प्रसाद का 26 वर्षीय पुत्र प्रभात कुमार बताये जा रहे हैं। दोनों पक्षों द्वारा भभुआ थाने को घटना की जानकारी दी गई है ।

घायल जितेंद्र कुमार ने बताया उनकी नतिनी शाम में शौच करने गई थी तभी उसके साथ छेड़खानी की गयी। इसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दरअसल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।




