सहरसा /बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
बिहार में चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है। चोर बंद घर को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला सहरसा का है जहां लाखों की चोरी हुई है।सदर थाना क्षेत्र के न्यू कालोनी वार्ड 13 स्थित सुनसान घर को निशाना बनाया है। इस घर में घुसकर लाखों के जेवरात सहित कैश और कीमती सामानों की चोरी की गयी है। पीड़ित परिवार नवहट्टा थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित अपने गांव में थे। इसी दौरान चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोरी की घटना का पता चलने पर पीड़ित ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी।




