प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
थाना क्षेत्र के लेनिन चौक पर एक्सप्रेस हाईवे पर चल रहे कार्य में पानी टंकी से दबकर बासुदेवपुर शिवनन्दनपुर के समीप एक युवक की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक युवक की पहचान बासुदेवपुर वार्ड 2 निवासी रमेश शमा के पुत्र लगभग 20 वर्ष अंशुमान कुमार के रूप में हुई है।

मृतक युवक ने इस बार मैट्रिक की परीक्षा दिया ही था । मौत की खबर सुनते ही परिजनों के बीच रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ था।शुक्रवार की दोपहर बाद शिवनन्दनपुर ओर वासुदेवपुर सीमांन के समय बांध के पश्चिम दिशा में किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान नदी से पानी लेकर लौट रहे टैंकर के पीछे के चका से दबाने से जख्मी हो गया ।फिर टैंकर के चालक के द्वारा बैक करने के दौरान दोबारा उसे कुचल दिया ।जिस घटना स्थल पर मौत हो गई ।मौत की खबर सुनते ही लोग सिक्स लाइन के विभिन्न गाड़ियों के चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल।फिर स्थानीय लोग किसी काम से जा रहा था। युवक पर वासुदेवपुर शिवनन्दन पर सीमान की युवक पर नजर पड़ा।

युवक की तब तक मौत हो गई थी। मृतक की बाइक पूर्ण रूपेण क्षतिग्रस्त हो गई।आक्रोशित लोगों ने मुआवजा की माग व दोषी चालक पर कार्रवाई करने को लेकर समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क को लेनिन चौक के समीप सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम को लेकर गाड़ियों की लंबी कतार सड़क के दोनों तरफ लगी रही।जाम की सूचना मिलते सरदर जेएसपी टू विजय कुमार महतो अंचलाधिकारी शशि रंजन कुमार थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा सहित सभी पुलिस बल मौजूद थे। मृतक के परिजन से वार्ता जारी था । मृतक का शब सड़क जाम स्थल पर ही एंबुलेंस पर लगा हुआ था। वहीं घटनास्थल पर ब्रेकर बनाने एवं पानी छिड़काव की मांग कर रहे थे। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे करवाई करने का आश्वासन दिया।



