प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बुढ़ी गंडक नदी व बागमती नदी में हल्का कर्मचारी के प्रतिवेदन के अनुसार12 अति संवेदनशील घाट की घोषणा अंचल पदाधिकारी ने की है उन घाटों में सैदपुर वार्ड नंबर 10 पुल के निकट बुढ़ी गंडक , उक्त घाट पर स्वयंसेवक के रूप में ब्रह्मदेव सहनी, गोपाल कुमार बनाए गए हैं।

मालीनगर सैदपुर वार्ड नंबर 14 धोबिया घाट स्वयंसेवक विकास पांडे नंदकिशोर राय, बांसवाड़ी बुढ़ी गंडक नदी वार्ड नंबर 2 स्वयंसेवक मुकुंद कुमार कुंदन, अमरेश ठाकुर वहीं दूसरी ओर बागमती नदी में नामापुर चकमेहसी ढलान स्वयंसेवक रमाकांत कुमार,बरहेता शांति नदी स्वयंसेवक पप्पू कुमार राम कमर गामा बागमती नदी रामकिशोर ठाकुर को स्वयंसेवक बनाया गया है।

हल्का कर्मचारी के प्रतिवेदन के अनुसार बुढ़ी गंडक नदी अकबरपुर बिरसिंहपुर को भी अति संवेदनशील छठ घाट घोषित किया गया है। वहीं दूसरी ओर बागमती नदी में कलौजर पुल के निकट,स्वयंसेवक दीपन सहनी हरेंद्र सहनी बागमती परशुराम घाट स्वयंसेवक राम जी पासवान अमितोष ठाकुर, बड़ी सलहा महादेव स्थान बागमती घाट स्वयंसेवक संजीत कुमार पांडे रंजीत बैठा अकौना बागमती नदी के किनारे स्वयंसेवक विनोद सहनी संजय सहनी व रमजान नगर बागमती घाट अति संवेदनशील बनाए गए हैं।

जानकारी अंचल पदाधिकारी शशि रंजन एवं चकमेहसी थाना प्रभारी मनीष कुमार ने देते हुए बताया कि जिससे आगामी छठ में किसी प्रकार की दुर्घटना ना हो वहां गहरे पानी में बांस बला बल्ला दी जाएगी।

छठ व्रत करने वाले गहरे पानी में नहीं जाएंगे। सभी अति संवेदनशील घाटो स्वयंसेवक की प्रतिनियुक्ति की गई है जिससे लोगों को सुविधाहो।



