प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर विद्यार्थियों ने छठ पूजा से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट, चार्ट, पोस्टर एवं मॉडेल बड़ी उत्साहपूर्वक बनाकर अपनी रचनात्मकता और सांस्कृतिक समझ का परिचय दिया।बच्चों के द्वारा सूर्य उपासना, अर्घ्य, डाला सजावट, घाट दृश्य आदि विषयों पर सुंदर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए, जिससे उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं का ज्ञान प्राप्त हुआ।विद्यालय परिवार ने बच्चों की रचनात्मकता और सहभागिता की सराहना की तथा उन्हें आगे भी इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।मौके पर शिक्षिका आरती कुमारी,परितोष कुमार, विद्यालय के प्राचार्य दिवाकर चौधरी आदि मौजूद रहे।



