प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोरमार पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी अर्जून ठाकुर के घर के मेन गेट का ताला काट कर अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार गृह स्वामी बिगत4, नम्बर को अयोध्या धाम गये । जहां से घर वापस लोटने पर देखा कि सभी बेडरूम का ताला सभी घरों का टुटा हुआं ।इधर उधर समान बिखरे देखकर दंग रह गये। गृह स्वामी श्री ठाकुर ने इस की सूचना स्थानीय पुलिस को दी । सुचना पर पहुंचे एस आई लक्ष्मी कुमारी ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी। पीड़ित के द्वारा बताया गया कि घर के गोदरेज में रखे,दो लाख नगद 21 लाख का सोने चांदी की आभूषण सहित अन्य समान अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गए। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पीड़ित के द्वारा आवेदन दिया गया है ।आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है। जल्द ही चोरों का पता चल जाएगा।



