प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में हुई आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना में तीन जख्मी हुए। परिजनों के सहयोग से ज़ख्मियों को सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने इलाज के दौरान जख्मी की पहचान रसलपुर बघला गांव के रामदेव पांडे के पुत्र अजय कुमार पांडे,करूआ गांव के जनक महतो के पुत्र चंदन कुमार व भूटा चौक के नरेश कुमार के पुत्र रविना कुमार के रूप में हुई। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बीके ठाकुर ने दी ।



