सभी प्रतियोगियों को एकडेमी का टी-शर्ट मोमेंटो,और मेडल से सम्मानित किया जायगा।
हैदर अली
डेहरी रोहतास /Etv News 24
तिलौथू/डेहरी। डेहरी ऑन सोन बीएमपी-2, नारायणपुर, रोहतास स्थित फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर में एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ सेना एवं पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों को बेहतर मंच प्रदान करना है।
फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर के प्रोपराइटर एवं एक्स सूबेदार, फर्स्ट बिहार अक्षय कुमार के नेतृत्व में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में डेहरी के फिजिशियन डॉ. निषाद तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में इंद्रपुरी थाना के एसआई विश्वनाथ सिंह मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में ट्रेनर सत्येंद्र कुमार, चीफ पीटीआई आलोक कुमार सूर्या, 07 बिहार रेजिमेंट के ट्रेनर छोटे लाल सिंह, स्टेट कोच सोनू कुमार, डिस्ट्रिक्ट कोच अनंत कुमार तथा टीम डायरेक्टर राजकुमार चौधरी उर्फ विमलेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता में 1600 मीटर दौड़, हाई जंप और गोला फेंक जैसी स्पर्धाएं आयोजित हुई। 1600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 2100 रुपये, द्वितीय को 1500 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 1100 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं प्रतियोगिता में प्रथम से पांचवें स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों को 551 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।
शॉर्ट पुट (गोला फेंक) में प्रथम पुरस्कार 1000 रुपये, द्वितीय 551 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 251 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर की ओर से टी-शर्ट, मोमेंटो और मेडल देकर सम्मानित किया गया।इस प्रतियोगिता में बिहार के बहुत सारे जिलों सहित यूपी और झारखंड से भी खिलाड़ियों,छात्रों ने भाग लिया।1600 मीटर दौड़ में पहले तो जेनरल कंपीटिशन में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को चयनित किया गया।फिर ऐसे सभी खिलाड़ियों को फाइनली एकबार 1600 मीटर दौड़ लगवाया गया।जिसमें यूपी गाजीपुर का एक लड़का बासुदेव कुमार जो शुरू से अंत तक सबसे आगे दौड़ता रहा और अंत में वही प्रथम स्थान पर चयनित हुआ।




