तिलौथू रोहतास/Etv News 24
स्थानीय शिशु संस्कार केंद्र, जयनगरा के प्रांगण में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विद्या भारती के तत्वावधान में समूह गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान वंदे मातरम का संपूर्ण सामूहिक गायन कर इसके रचयिता स्वर्गीय बंकिम चंद्र चटर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश शुक्ल एवं पर्यवेक्षक दिनेश चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद भारत माता एवं बंकिम चंद्र चटर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य उमेश शुक्ल ने कहा कि सामूहिक गायन का यह आयोजन भारत के गौरवशाली इतिहास और राष्ट्रीय चेतना की याद दिलाता है। साथ ही यह देशवासियों को अपनी मातृभूमि के प्रति प्रेम, सम्मान और समर्पण की भावना के लिए प्रेरित करता है।कार्यक्रम में राकेश शर्मा, अभय तिवारी, नितेश पाठक, नवल किशोर सिंह, सुधांशु शुक्ल, सुप्रिया कुमारी, निशा कुमारी, नैंसी, प्रखर, विशाल, आरुषि, रानी, ज्योति, शब्द प्रकाश सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।




