हैदर अली
तिलौथू रोहतास ईटीवी न्यूज़ 24
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं भाजपा तिलौथू पश्चिमी मंडल के उपाध्यक्ष स्व. रसिक साव जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। आज उनके निवास स्थान चंदनपुरा पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी गई। इस दुःख की घड़ी में भाजपा परिवार उनके परिजनों के साथ खड़ा है।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री प्रभाकर मिश्रा जिलाध्यक्ष श्री संतोष पटेल,प्रदेश कार्य समिति सदस्य शशि- भूषण प्रसाद, जिला प्रवक्ता महेंद्र ओझा, मंडल अध्यक्ष रितुराज उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष अभय कुशवाहा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह भी साथ उपस्थित रहे।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।




