प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिण्डी गांव में हुए एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महज 25 साल की रीना देवी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। अब इस वारदात के पीछे का राज सामने आ चुका है।पुलिस ने बताया कि मृतका के पति उदय कुमार राय (उम्र 25 वर्ष) को बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उदय ने स्वीकार किया कि उसे अपनी पत्नी पर शक था और इसी वजह से उसने सोते समय धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया।गिरफ्तारी के वक्त पुलिस ने उदय के घर से खून से सना छुरा, मोबाइल फोन और हत्या के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं।घटना 22 अगस्त को सामने आई थी, जब मृतका के पिता अखिलेश कुमार ने ताजपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें पति समेत चार लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने लगातार छापेमारी की और अंततः 3 सितंबर को आरोपी को धर दबोचा।गांव में इस घटना को लेकर मातम पसरा है। लोग यह यकीन ही नहीं कर पा रहे कि एक पति ने शक की वजह से इतना बड़ा कदम उठा लिया।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।



