प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के गोराई बलहा हजपुरवा आदि पंचायत में विद्युत आपूर्ति को लेकर लगे लगभग 100 पोल के 11000 का तार अज्ञात चोरों ने 13 दिसंबर की रात्रि में काटकर चंपत हो गए। सवेरे जब कई गांव के किसान चौड़ की तरफ हजपुरवा में अपने-अपने खेतों में पानी पटवन को लेकर गए तो देखा कि पोल में तार नहीं है। काफी संख्या में किस कोई गांव के जूटे। घटना की सूचना विद्युत विभाग के पदाधिकारी पूसा को दी गई। किसानों की शिकायत पर विभागीय पदाधिकारी नहीं पहुंचे। इसके पूर्व 1 साल पहले 440 वोल्ट के पल की तार अज्ञात चोरों ने काट ली थी। थाने में शिकायत गई। अब तक इस मामले में पुलिस को चोरों को पकड़ने में कोई सफलता नहीं मिली। विभागीय संवेदक शशि कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर चकमेहसी थाने में शिकायत लेकर गए हैं। कई किसानों ने बताया कि अभी खेती की समय है विभाग जल्द से विद्युत आपूर्ति कराये जिससे खेती हो सके। अन्यथा हजारों एकड़ में लगी फसल पानी के बिना समाप्त हो सकती है।



