प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
यात्रियों की सुविधा, पारदर्शिता और सुरक्षित टिकट बुकिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय रेल ने गुरुवार से चयनित ट्रेनों में OTP आधारित तत्काल टिकट बुकिंग सेवा शुरू कर दी है। यह नई व्यवस्था समस्तीपुर रेलवे मंडल के सभी 48 रिजर्वेशन काउंटरों पर लागू कर दी गई है, जहां से यात्री इसका लाभ उठा सकेंगे।फिलहाल पूरे देश में 100 ट्रेनों में यह सुविधा लागू की गई है, जिनमें से समस्तीपुर रेलवे मंडल की तीन ट्रेनें भी शामिल हैं।समस्तीपुर रेलवे मंडल के मीडिया प्रभारी आर.के. सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, नई व्यवस्था के तहत तत्काल टिकट बुकिंग के समय यात्री के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा। OTP के सत्यापन के बाद ही टिकट जारी किया जाएगा। इससे फर्जी बुकिंग और दलालों की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगेगी और वास्तविक यात्रियों को तत्काल टिकट मिलने में सहूलियत होगी।सही यात्री तक पहुंचे तत्काल टिकट का लाभ रेलवे का कहना है कि यह पहल डिजिटल सत्यापन को बढ़ावा देने के साथ-साथ टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाएगी। OTP आधारित प्रणाली से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि तत्काल टिकट का लाभ सही यात्री तक पहुंचे।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर ज्योति प्रकाश मिश्र ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और हितों की सुरक्षा भारतीय रेल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीआरएस काउंटरों पर OTP आधारित तत्काल टिकट बुकिंग लागू होने से पारदर्शिता बढ़ेगी और आम यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान अपना सही और सक्रिय मोबाइल नंबर अवश्य दें, ताकि OTP सत्यापन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।इन ट्रेनों में लागू हुई सुविधा समस्तीपुर रेलवे मंडल से गुजरने वाली निम्नलिखित ट्रेनों में OTP आधारित तत्काल टिकट रिजर्वेशन की सुविधा शुरू की गई है—11061 जयनगर–लोकमान्य तिलक पवन एक्सप्रेस19038 बरौनी–बांद्रा अवध एक्सप्रेस13164 सहरसा–सियालदह हाटे बाजार एक्सप्रेस



