जिला पदाधिकारी उदिता सिंह द्वारा कुछ माह पहले ही भव्य तरिके से किया गया था उद्धाटन
महिला सशक्तिकरण के दिशा में डीएम द्वारा बताया गया था उल्लेखनीय कार्य
नगर निगम के बारे में पढ़े गये थे कसीदे
सासाराम रोहतास/Etv News 24/ ब्यूरो रिपोर्ट
सासाराम शहर के मीना बाजार के सामने बना पिंक टॉयलेट आज बंद पाया गया, जिससे स्थानीय लोगों और बाजार आने-जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।बताया जा रहा है कि यह शौचालय लंबे समय से ठीक से संचालित नहीं हो रहा है और आज पूरी तरह बंद मिला। खासकर महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है, क्योंकि बाजार क्षेत्र में वैकल्पिक व्यवस्था की कमी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए इस तरह के सार्वजनिक शौचालय अगर बंद पड़े रहें, तो इसका कोई फायदा नहीं है। उन्होंने नगर प्रशासन से जल्द से जल्द इसे चालू कराने की मांग की है।गौरतलब है कि बिहार के कई इलाकों में सार्वजनिक शौचालय बंद रहने या खराब स्थिति में होने की समस्या सामने आती रहती है, जिससे आम लोगों को कठिनाई होती है।लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द व्यवस्था बहाल नहीं की गई, तो वे इस मुद्दे को लेकर प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाएंगे।



