प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के ई-किसान भवन के सभागार में दीप प्रज्वलन के साथ किसान गोष्ठी का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आत्मा अध्यक्ष नरसिंह नारायण सिंह ने की।गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र की वरिये वैज्ञानिक डॉ. वनिता कश्यप, कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली से संतोष कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी व प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर दिलीप कुमार कोऑर्डिनेटर संजय राय अर्जुन कुमार उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं द्वारा जलवायु अनुकूल कृषि, उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा समसामयिक खेती पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम के दौरान सहायक तकनीकी प्रबंधक सूर्य भूषण कुमार, रूपम कुमारी व चंद्रमौली द्वारा आत्मा योजना अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों व नवीन कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी कृषकों को दी गई।इस अवसर पर किसान सलाहकार धीरेन्द्र कुमार धीरज प्रखंड किसान सलाहकार अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह सुमित कुमार व बसंत कुमार के साथ काफी संख्या में कृषकों ने भाग लेकर कार्यक्रम का लाभ उठाया। धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार ने की।



