प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक आर्म्स एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मालीनगर पंचायत के वार्ड 8 मालीनगर निवासी सुधीर पासवान के पुत्र रजनीश कुमार के रूप में हुई है।प्रभारी थाना अध्यक्ष शब्बीर खान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस को इसकी तलाश थी।



