प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के दोनों थाना क्षेत्र में दोनों थाना अध्यक्ष क्षेत्र में गस्ती के दौरान चौक चौराहा से लेकर गांव घर में शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने को लेकर चौकसी व्रत रही है। इसी कड़ी में चकमेहसी थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ थाना क्षेत्र के चपे चपे में गस्ती गाड़ी को दौड़ा कर तीन डीजे वाहन को पड़कर थाना लाई। इसको लेकर पूरे क्षेत्र में हड़कंप देखा गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण मोहर्रम का पर्व लोग मानवे।शराब माफिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के 133 लोगों पर 107 की कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी की अनुशंसा पर की गई। वहीं दूसरी और कल्याणपुर पुलिस भी काफी सतर्क है।थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा आदि दी क्षेत्र में काफी गस्ती करते देखे गये।



