सासाराम(रोहतास)/Etv News 24
नगर थानाक्षेत्र के तकिया में एक अपहृत की तलाश में गयी पुलिस पर अपराधियों द्वारा चलायी गयी गोली। आत्म-रक्षार्थ पुलिस द्वारा चलायी गयी गोली से दो अपराधी घायल। कुल छः अपहर्ता गिरफ्तार। घायलों का इलाज सदर अस्पताल,सासाराम में जारी। अपहृत सकुशल बरामद। घटना के संबंध में शाहाबाद प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम को कोचस थानाक्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय कपसियाँ के शिक्षक दिलीप कुमार का विद्यालय से घर आने के क्रम में अपहरण कर लिया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि अपहृत को तकिया में छुपाकर रखा गया है, जहाँ पुलिस छापामारी करने गयी थी। डीआईजी ने बताया कि इस घटना में कुछ हथियार भी बरामद किये गये हैं। पुलिस की अगली कार्रवाई जारी है।



