करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र के तिलकापुर गांव में शुक्रवार की देर शाम 90 वर्षीया वृद्ध की हुई स्वाभाविक निधन को उसके प्रपौत्र ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की । इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने दी । उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस को स्थल पर मौजूद मुखिया , सरपंच , वृद्ध की दो पुत्रियों तथा ग्रामीणों ने वृद्ध की स्वाभाविक निधन की पुष्टि की । वृद्ध की दो पुत्रियों ने बताया कि तिलकापुर निवासी स्वर्गीय अकलू सिंह की पत्नी चंद्रावती कुंवर की चार पुत्रियां हैं। जिसमें बड़ी बेटी कमला कुंवर है। जिसकी शादी घोरडीहां निवासी पारस सिंह के साथ हुई थी । चार बहनों में एक का निधन हो चुका है । दो बहनें मां की सेवा के लिए विगत दो माह से तिलकापुर गांव में हैं । बड़ी बहन कमला कुंवर ने बंटवारा के लिए न्यायालय में मुकदमा दायर किया है । जमीन विवाद को लेकर कमला कुंवर के पुत्र बैजनाथ सिंह ने नानी की हत्या का आरोप लगाते हुए चेचेरा मामा को नामजद अभियुक्त बनाने तथा पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहा था ।थानाध्यक्ष ने बताया कि दाह संस्कार वृद्ध की दो पुत्रियों तथा ग्रामीणों के लिखित बयान पर दी गई है ।



