प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर चौक पर इंदिरा स्मारक कमिटी द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।अध्यक्षता इंदिरा स्मारक कमिटी के संयोजक ठाकुर मनोज भारद्वाज, संचालन समाजसेवी डोमन राय तथा धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी राकेश कुमार ठाकुर ने की l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोo अबु तमीम ने कहा कि देश के विकास में आयरन लेडी के नाम से मशहूर पूर्व प्रधानमंत्री स्वo इंदिरा गांधी की भूमिका बेहद अहम रही है l उन्होंने आत्मनिर्भरता बढ़ाने और बाहरी सहायता पर निर्भरता कम करने के लिए आर्थिक सुधार किए l बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया, जिससे भारतीय बैंकिंग प्रणाली मज़बूत हुई।उन्होंने कृषि क्षेत्र में हरित क्रांति की शुरुआत की, जिससे देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हुई ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि इंदिरा जी ने महिलाओं को समान अधिकार दिए और खेतिहर महिला मज़दूरों को पुरुषों के बराबर वेतन देने का कानून बनाया ।उन्होंने कामकाजी महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू कीं l वर्ष 1971 में पूर्वी पाकिस्तान में स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता संग्राम के समर्थन में पाकिस्तान के साथ युद्ध किया, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश को आज़ादी मिली।अपने संबोधन के क्रम में इंदिरा स्मारक कमिटी के संयोजक ठाकुर मनोज भारद्वाज ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1984 में ऑपरेशन मेघदूत के ज़रिए सियाचिन पर भारत का कब्ज़ा कराया। उन्होंने 1974 में परमाणु परीक्षण किया, जिससे दुनिया हैरत में रही ।मौके पर समाजसेवी राकेश कुमार ठाकुर, डोमन राय, अंजनी मिश्रा, सरोज सिंह, रंजन शर्मा, रंजीत कुमार रंभू, संदीप सरकार, परमानंद मिश्रा, विश्वनाथ हजारी, बच्चा बाबू गुरु, सूरज राम, रामनारायण शर्मा, निलेश श्रीवास्तव, रवि आनंद, मोo परवेज आलम, मोo बशीर अहमद, मोo आसिफ इकबाल सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।इस अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर उन्हें भी याद किया गया ।



