प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखण्ड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कल्याणपुर के सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मो. हैदर की अध्यक्षता में ग्रामीण चिकित्सकों का एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कालाजार उन्मूलन अभियान एवं फलेरिया के ऊपर संपन्न हुई। जिसमें भी बी डी एस एके गुप्ता भी भी डी सी ओ गोतम कुमार एवम पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर संजय कुमार शर्मा ने प्रशिषण दीया जिसमें बताया कि कालाजार उन्मूलन हेतु सभी ग्रामीण चिकित्सकों को सरकार के साथ मिलकर काम करना होगा। चूंकि सभी लोगों ग्रामीण स्तर पर काम करते हैं लोगों से मिलते हैं। उन्होंने कालाजार उन्मूलन के ऊपर विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए कहा कि 15 दिन या उससे अधिक दिनों से बीमार व्यक्ति जो स्वास्थ्य नहीं हो पा रहे हैं को जांच हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर भेजें उनका आरके 39 से जांच उपरांत अगर कालाजार पॉजिटिव होता है तो उन ग्रामीण चिकित्सकों को जिन्होंने मरीज को भेजा है को ₹500 प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाएगा एवं कालाजार मरीज को उचित उपचार भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कालाजार से बचाव हेतु सरकार द्वारा समय-समय पर तरह-तरह के अभियान चलाया जाता है। वही पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर संजय कुमार शर्मा ने फलेरिया के ऊपर ग्रामीण चिकित्सकों को बताया कि मलेरिया एक मच्छर के काटने से होता है इसके बचाव हेतु साफ सफाई के साथ-साथ सरकार द्वारा साल में एक बार चलाई गई अभियान में सभी लोगों को स्वास्थ्य कर्मी के समक्ष ही दवा का सेवन करना अनिवार्य है। मौके पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनिल कुमार प्रखंड,राम दयाल ओम प्रकाश चौधरी अनिल कुमार यादव अशोक कुमार कुंदन कुमार राकेश कुमार नितिन राकेश कुमार आदि उपस्थित थे!



