प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के फुलहारा शिव मंदिर प्रांगण में गणेश पूजा का विधि व्रत समापन विसर्जन के साथ किया गया। वैदिक पंडित शिवम पाठक ने पूजा अर्चना वर्षों की भांति इस वर्ष भी कराई। गणेश की प्रतिमा काफी भव्य थी। पूजा में सक्रिय सहयोग करने वालों में विपुल महात्मा मनोज कुमार ठाकुर राम तीरथ ठाकुर राम अहलाद ठाकुर सुधीर शर्मा आदि ने सक्रिय सहयोग किया। स्थानीय कीर्तन मंडली के द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन तीन दिनों तक लगातार चलता रहा। पूरा क्षेत्र भक्ति मय रहा।



