CRIME REPORT: छपरा/बिहार/ब्यूरो/Etv News 24
एक ताजा मामला छपरा से निकल कर सामने आ रही है।जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, छपरा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। क्योंकि देर रात पुलिस की ओर से शहर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान नगर थाना अंतर्गत दहियांवा मोहल्ला में बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
फिलहाल इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है की मृत व्यक्ति की पहचान छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत मौना मोहन नगर निवासी गोपाल प्रसाद के 38 वर्षीय पुत्र श्रीकांत पटेल के रूप में की गई है। मृतक के भाई शशिकांत पटेल ने बताया कि उसका भाई शाम को घर से निकला था। उसे यह जानकारी नहीं थी कि वह कहां और किसके साथ गया था। उन्हें उसके भाई के फोन से ही दूसरे व्यक्ति ने सूचना दी कि वह घायल है और अस्पताल पहुंचाया गया है।
पुलिस के मुताबिक गंभीर स्थिति में तीन युवक उसे बाइक से लेकर सदर अस्पताल पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की सूचना के बाद एसपी डॉक्टर कुमार आशीष के निर्देश पर नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार और भगवान बाजार थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल के बाहर से तीनों युवकों को हिरासत में लिया है।
REPORTED BY: MAINUDDIN ALAM




