करगहर रोहतास/Etv News 24
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण की अनुदान राशि बैंक खाता में भेजने के बदले एक हजार रुपए रिश्वत लेने के मामले में संज्ञान लेते हुए उप विकास आयुक्त ने प्रखंड में कार्यरत डाटा ऑपरेटर को सेवा मुक्त करने का पत्र जारी किया है ।
जिला विकास अभिकरण द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि प्रखंड के
कल्याणपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत कुड़ियारी निवासी चमेली देवी ने शौचालय निर्माण के बाद अनुदान राशि बैंक खाता में भेजने के एवज में डाटा ऑपरेटर विकास कुमार द्वारा एक हजार रुपए रिश्वत ली है। जिसकी शिकायत चमेली देवी के पुत्र मिथिलेश कुमार सिंह ने उप विकास आयुक्त से की । जिसके आलोक में संज्ञान लेते हुए डीडीसी ने मामले की जांच जिला समन्वयक को दी । जांच के क्रम में यह पाया गया कि भारत स्वच्छ मिशन कार्यालय में कार्यरत ऑपरेटर विकास कुमार ने चमेली देवी से 700 सौ रुपए नगद तथा अपने मोबाइल फोन पे नंबर से 300 सौ सहित 1000 रुपए रिश्वत ली है। पे फोन वेरिफिकेशन के बाद रिपोर्ट उप विकास आयुक्त को सौंपा गया । जिसके आलोक में अनैतिक कार्य में लिप्त डाटा ऑपरेटर को विधि सम्मत अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए सेवा से मुक्त करने का पत्र जारी करते हुए इस मामले में 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगी गई है । जिला विकास अभिकरण के पत्रांक 384 / 16 फरवरी के तहत बीडीओ एवं जिला के अन्य पदाधिकारी को इस मामले की सूचना दी गई है ।



