कोचस/रोहतास/Etv News 24
कोचस थाना क्षेत्र में सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्ची पढ़ाई के लिए आरोपी शिक्षक के पास जाती थी। आरोप है कि इसी दौरान शिक्षक ने उसे बहाने से अलग ले जाकर दुष्कर्म किया। घर लौटने पर बच्ची डरी-सहमी थी। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर उसने पूरी घटना बताई, जिसके बाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषी के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी।



